{"_id":"69f6429c9a9d69f0290bfe2c","slug":"video-ashu-murdered-in-love-affair-one-accused-arrested-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: प्रेम प्रसंग में की गई आशु की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: प्रेम प्रसंग में की गई आशु की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी आशु की हत्या का पुलिस ने शनिवार देर रात खुलासा करते हुए एक आरोपी आकाश कुमार निवासी मोहल्ला गडरियान कस्बा शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद की है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आशु अपने गांव की युवती से प्रेम करता था। युवती की बुआ के लड़के का दोस्त शंकर निवासी मोहल्ला गडरियान शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर भी उसी युवती से प्रेम करता था। आशु व शंकर एक दूसरे से पूर्व से परिचित थे। प्रेम प्रसंग को लेकर कुछ माह पहले आशु ने शंकर की पिटाई कर दी थी। इस बात से क्षुब्ध होकर शंकर ने आशु से बदला लेने के लिए अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर आशु की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आशु जब शामली से बाइक से चला था तभी से वे उसके पीछे लगे थे। खंद्रावली मोड़ पर बाग के पास जाकर दोनों आरोपियों ने आशु को रोक लिया और तमंचे से सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर मौके से भाग गए है। दूसरे आरोपी शंकर की तलाश में पुलिस टीमें लगी, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विदित हो कि आशु का शव बुधवार रात को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिला था। पुलिस पहले इसे हादसे में मौत होना मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या करने का खुलासा हुआ था। शनिवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने खंद्रावली चौकी के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगाकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।