{"_id":"6ad0ba41dae277d564034da8","slug":"shamli-three-criminals-arrested-with-14-stolen-motorcycles-they-used-to-sell-vehicles-worth-over-a-lakh-2026-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: पांच हजार में बेचते थे लाख-डेढ़ रुपये का वाहन, चोरी की 14 बाइकों समेत तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: पांच हजार में बेचते थे लाख-डेढ़ रुपये का वाहन, चोरी की 14 बाइकों समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
Thu, 15 Oct 2026 05:04 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:04 PM IST
सार
शामली की झिंझाना थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इंतजार, रामसेवक और इरफान को गिरफ्तार किया है। ये लोग दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से चोरी कर उत्तराखंड में बाइक बेचते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी और बरामद बाइकें।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झिंझाना थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से चोरी की गईं 14 बाइकें बरामद की हैं। गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीओ कैराना हेमंत कुमार के नेतृत्व में झिंझाना पुलिस ऊन-थानाभवन मार्ग पर संत निरंकारी आश्रम के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोककर जांच की गई। जांच में बाइक चोरी की मिलने पर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों इंतजार निवासी मोहल्ला खेल कांधला, रामसेवक उर्फ बबलू निवासी खानपुर कलां और इरफान निवासी पावटी कलां से पूछताछ की गई तो पता चला कि उनके कब्जे से मिली बाइक कांधला क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर ऊन-थानाभवन मार्ग स्थित एक बंद पड़े भट्ठे से 13 अन्य चोरी की बाइकें बरामद की गईं।
एसपी ने बताया कि आरोपी मास्टर चाबी से दोपहिया वाहनों के लॉक खोलकर चोरी करते थे। वे दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें उत्तराखंड में लोगों को पांच से छह हजार रुपये में बेच देते थे। उन लोगों को बाइक के कागज बाद में देने की बात कहते थे, लेकिन बाद में उन्हें कागज नहीं देते थे। बिक्री से मिली रकम आपस में बांट लेते थे। बरामद बाइकों के संबंध में संबंधित जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में गिरोह में शामिल मुर्सलीन उर्फ बटे मौके से भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।