{"_id":"69f5efbbaee539b50d0b85b9","slug":"video-the-employees-protested-outside-the-company-gate-for-two-hours-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कर्मचारियों ने दो घंटे तक कंपनी के गेट के बाहर किया प्रदर्शन, लेबर इंस्पेक्टर से आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कर्मचारियों ने दो घंटे तक कंपनी के गेट के बाहर किया प्रदर्शन, लेबर इंस्पेक्टर से आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटे
गांव महिपुर स्थित गीजर, पंखे व हीटर बनाने वाली डेको टेक इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सैंकड़ों कर्मचारियों व मजदूरों ने शनिवार को अपनी अनेकों मांगों को लकर कंपनी के गेट पर एकत्रित होकर दो घंटे जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि तय मानकों की बजाए कंपनी उन्हें काफी कम वेतन दे रही है, जबकि आठ घंटे से ज्यादा समय तक उनसे काम भी लिया जा रहा है। इस दौरान श्रमिक कंपनी के बाहर डटे रहे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, वहीं कई कर्मचारी संगठनों ने भी मौके पर पहुंचकर श्रमिकों को अपना समर्थन दिया। इसके बाद लेबर इंस्पेक्टर सुरेंद्र दहिया मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने मिलकर लेबर इंस्पेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा है। लेबर इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद सभी मजदूर वापस काम पर लौट गए।
अमित, संदीप, महिपाल, जयभगवान, रितिक, रिया, राकेश व शिखा आदि ने बताया कि उन्हें वर्तमान में करीब 9 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जो महंगाई के दौर में बेहद कम है। उन्होंने वेतन बढ़ाकर 15 हजार 2 सौ रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई है। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।