{"_id":"69f5efbf92c2aa68a408864a","slug":"video-safai-karamcharis-remained-on-strike-for-the-second-day-in-jhajjar-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर शहर के मुख्य मार्गों पर लगे कूडे़ के ढेर, दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर शहर के मुख्य मार्गों पर लगे कूडे़ के ढेर, दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शनिवार को नगर परिषद के कच्चे सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण शहर की सफाई व्यवस्था दूसरे दिन भी चरमराई रही।
शहर के मुख्य मार्गों व कालोनियों पर कूडे़ के ढेर लगे नजर आए। शहर के बीकानेर चौक, रेवाड़ी रोड, शहर के मुख्य बाजार, पुराना बस अड्डा रोड, पुराना बर्फखाना रोड पर कूडे़ के ढेर नजर आए। इससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर परिषद में सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की व मंच का संचालन सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। उन्होंने बताया कि मुख्य मांगों में 23 दिसंबर 2025 और 31 दिसबर 2025 को जो सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का आदेश आया है। इसके तहत जिनको 5 साल या 10 साल हो गए हैं, उनको सरकार पक्का करे। ठेका प्रथा बंद करें। पुरानी पेंशन बहाल करें। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे और अन्य सभी मांगों के लेटर सरकार जारी करें। अग्निशमन विभाग फरीदाबाद में हुए शहीदों का दर्जा, एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार में एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके अलावा झज्जर जिले 27 अप्रैल को भूख हड़ताल पर बैठे पालिका रोल सफाई कर्मचारी राजेश की मौत के मामले में 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए। जिला सचिव गौरव टॉक, सह सचिव बबली, इकाई ऑडिटर कृष्णा, महिला उपप्रधान कमलेश, महिला प्रधान रामरति, प्रचार सचिव मनीषा, सुनीता, संदीप, सोनू, विजय, विकास, सुरेश, नरेंद्र मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।