Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Municipal employees in Bahadurgarh remained firm on second day of their three-day strike, protesting against government over 17-point list of demands
{"_id":"6a755e1b6e96807c7b02c0ba","slug":"video-municipal-employees-in-bahadurgarh-remained-firm-on-second-day-of-their-three-day-strike-protesting-against-government-over-17-point-list-of-demands-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी डटे नगर पालिका कर्मचारी, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी डटे नगर पालिका कर्मचारी, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल दूसरे दिन भी बहादुरगढ़ में जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
हड़ताल की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़ ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को तुरंत लागू किया जाए। साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने, एचकेआरएन को भंग करने तथा सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर बनी सहमति के आदेश जारी करने की मांग दोहराई।
प्रदर्शन में इकाई कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीलाराम, महिला उपाध्यक्ष ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।