{"_id":"6a74b64a263c84cc5f0d3134","slug":"video-9-year-old-mayank-jakhar-from-haryana-makes-a-major-claim-sets-a-new-record-by-completing-a-10-km-run-in-52-minutes-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"साल्हावास: हरियाणा के 9 वर्षीय मयंक जाखड़ का बड़ा दावा, 10 किमी दौड़ 52 मिनट में पूरी कर बनाए नए कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल्हावास: हरियाणा के 9 वर्षीय मयंक जाखड़ का बड़ा दावा, 10 किमी दौड़ 52 मिनट में पूरी कर बनाए नए कीर्तिमान
साल्हावास। खेल जगत में एक बार फिर से साल्हावास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अकेहड़ी मदनपुर के निवासी 9 वर्षीय नन्हे धावक मयंक जाखड़ ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। चंडीगढ़ के एनएमआईएमएस में आयोजित चौथी आफ मैराथन में मयंक जाखड़ ने 10 किलोमीटर की लंबी दौड़ को महज 52 मिनट 15 सेकंड में पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है।
यह प्रतियोगिता 8 मार्च को आयोजित हुई थी, लेकिन जानकारी के अभाव में परिजनों ने अब तक कोई दावा नहीं किया था। अब बुधवार को मयंक जाखड़ के पिता बलराज जाखड़ ने चीप लगा हुआ वैरिफाई रिजल्ट हासिल करने के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स आईबीआर फरीदाबाद में आवेदन करते हुए मंयक जाखड़ द्वारा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज रिकार्ड को तोडने का दावा किया है।
इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में कोलकाता के रहने वाले 8 वर्षीय अविराम घोष के नाम 1 घंटा 3 मिनट 18 सेकंड में 10 किलोमीटर दौड़ पूरी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में यह रिकॉर्ड 59 मिनट का पूणे महाराष्ट्र के आरी अनूप धोत्रे के नाम दर्ज है। मयंक जाखड़ ने दोनों ही रिकॉर्ड्स के तय समय से काफी पहले दौड़ पूरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाने का है लक्ष्य नन्हे चैंपियन मयंक पिछले काफी समय से अपनी प्रशिक्षक (कोच) नेहा तोबड़िया के कुशल मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास और कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। मयंक का मुख्य लक्ष्य भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए मेडल (पदक) जीतना है। इस बड़ी सफलता के बाद से ही मयंक जाखड़ के परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। मयंक जाखड़ की उपलब्धि पर अशोक जाखड़, निर्मला , रामफल पंडित , अश्विनी स्कूल निदेशक, माता सरस्वती, दादी रत्नी आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।