Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Faridkot Congress District President Babbu Brar expressed gratitude to the party workers for the success of the meeting
{"_id":"6a74639fd84c26b06501c6cb","slug":"video-faridkot-congress-district-president-babbu-brar-expressed-gratitude-to-the-party-workers-for-the-success-of-the-meeting-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बब्बू बराड़ ने बैठक की सफलता के लिए वर्करों का आभार जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बब्बू बराड़ ने बैठक की सफलता के लिए वर्करों का आभार जताया
जिला कांग्रेस कमेटी फरीदकोट के प्रधान नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ने एक दिन पहले बुधवार को आयोजित "हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान" की बैठक के सफल आयोजन पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। यह बैठक पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वीरवार को नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ने कहा कि बैठक में कांग्रेस के सभी विंगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भागीदारी निभाई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आम जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटेंगे और प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।