{"_id":"6a74615950a7ab052309f41d","slug":"video-kotdwarkotdwar-police-solve-house-burglary-case-three-cunning-thieves-arrested-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
रेंजर कॉलोनी दुर्गापुरी में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और सामान चोरी करने की घटना का कोटद्वार पुलिस ने पांच दिन के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवर, अन्य सामान, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और चोरी के औजार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, रेंजर कॉलोनी निवासी प्राची रावत ने तीन अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि दो अगस्त को वह अपनी मां को स्कूटी से तड़ियाल चौक छोड़ने गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी हो चुका था। तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। पांच अगस्त को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया एक सूटकेस, महिलाओं व बच्चों के कपड़े, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की दो चेन और तीन जोड़ी पाजेब बरामद की गईं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त स्कूटी (यूके-15ई-2061) तथा सब्बल, प्लास, पेचकस, बोल्ट लीवर और कटर भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण (23) निवासी अमरोहा हाल निवासी रतनपुर सुखरौ, रिहान (22) निवासी दिल्ली मूल निवासी संभल तथा राहत अली (35) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।