फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions issued to issue notice regarding absence of psychiatrist at de-addiction center.

Kotdwar News: नशा मुक्ति केंद्र में मनोरोग विशेषज्ञ नहीं, नोटिस जारी करने के निर्देश

Thu, 06 Aug 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 06 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to issue notice regarding absence of psychiatrist at de-addiction center.
मुख्य चिकित्साधिकारी के निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितता
विज्ञापन

सतपुली। नशा मुक्ति केंद्र के निरीक्षण में सीएमओ ने पाया कि लंबे समय से मनोरोग विशेषज्ञ की ओर से केंद्र का नियमित भ्रमण नहीं किया गया है। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए उन्होंने केंद्र को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र संचालक को मनोरोग विशेषज्ञ की ओर से मरीजों के परीक्षण के दौरान जियो टैग फोटो व परीक्षण रिपोर्ट नियमित रूप से विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण, हंस अस्पताल और नौगांव कमंदा स्थित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने लेबर रूम का निरीक्षण कर उसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। हंस अस्पताल में उन्होंने सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड मशीनों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही प्रसव पूर्व जांच, परामर्श एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी की।
विज्ञापन

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षित प्रसव व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रसव कक्ष को अधिक सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. विनय त्यागी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष गुसाईं, डॉ. निकिता चौधरी, मनमोहन देवली, आशीष रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed