फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Miscreants are repeatedly tampering with railway signal cables.

Kotdwar News: रेलवे की सिग्नल केबल से शरारती तत्व लगातार कर रहे छेड़छाड़

Thu, 06 Aug 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 06 Aug 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Miscreants are repeatedly tampering with railway signal cables.
कोटद्वार। शरारती तत्व रेलवे की सिग्नल व्यवस्था से छेड़छाड़ कर रहे हैं। रेलवे पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शरारती तत्वों की धरपकड़ में जुट गई है। वहीं, कोटद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेल ट्रैक के अंतिम छोर पर सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा कोटद्वार अंतिम रेलवे स्टेशन है। रेलवे मालगोदाम क्षेत्र से आगे ठोकर पर पहुंचकर रेल ट्रैक समाप्त हो जाता है। यहां तक रेलवे की सिग्नल व्यवस्था के लिए भूमिगत तार बिछी हुई है। सिग्नल केबल के साथ पिछले कुछ समय से शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की जा रही है। रेल ट्रैक और आसपास लावारिस जानवरों के भटकने से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि जानवरों के कारण सिग्नल केबल प्रभावित हो रही थी लेकिन इस पर नजर रखी गई। पता चला कि सिग्नल केबल के शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की जा रही है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की ओर से आरपीएफ चौकी कोटद्वार को अवगत कराया गया। मौका मुआयना कर आरपीएफ थाना नजीबाबाद को स्थिति से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर शरारती तत्वों तक पहुंचने के लिए पुलिस की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिस स्थान पर सिग्नल केबल एवं डिवाइस के छेड़छाड़ की जा रही थी, उसके आसपास काफी झाड़िया उगी थी। यहां तक कि रेल ट्रैक भी नजर नहीं आ रहा था। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed