फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bookings for the August 15 weekend are merely 20 percent.

Kotdwar News: 15 अगस्त के वीकेंड की बुकिंग महज 20 फीसदी

Thu, 06 Aug 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 06 Aug 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Bookings for the August 15 weekend are merely 20 percent.
लैंसडौन। लैंसडौन और आसपास के क्षेत्रों में 15 अगस्त पर वीकेंड को लेकर अभी तक कोई खास हलचल नहीं है। होटल उद्यमी पर्यटकों से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

लैंसडौन व आसपास के होटलों, रिजॉर्ट्स एवं होमस्टे में कमरों की बुकिंग 20 प्रतिशत के लगभग हो चुकी है। होटल कारोबारियों का कहना है कि इस बार जून ठीक रहा जबकि जुलाई औसत से कुछ ज्यादा रहा। इसे देखते हुए होटल कारोबारियों ने बड़ी उम्मीदें लगाई थी कि 15 अगस्त का वीकेंड भी अच्छा रहेगा।

जीएमवीएन टिप इन टॉप के प्रबंधक सुनील मैठानी ने बताया कि पर्यटक आवास गृह जीएमवीएन में अभी 20 प्रतिशत ही कमरों की बुकिंग हुई है। शेष बुकिंग की प्रतीक्षा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा व होटल जीएम ग्रुप के अध्यक्ष सक्षम खंडेलवाल ने बताया कि लैंसडौन के अलावा गुमखाल, जयहरीखाल, पालकोट, चुंडई, घांघलीखाल, ताड़केश्वर, हथनिया, देवीखाल, फतेहपुर, मधुगंगेश्वर सहित अन्य जगहों पर 200 से अधिक होटल, रिजॉर्ट्स, होम स्टे संचालित हो रहे हैं। इनकी क्षमता 3000 है। 15 अगस्त वीकेंड को लेकर 20 प्रतिशत कमरे ही बुक हुए हैं। उम्मीद जताई है कि 15 अगस्त तक पर्यटकों से क्षेत्र गुलजार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed