Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Contract workers of the electricity department continue their protest for the 13th day; government accused of reneging on the agreement
{"_id":"6a7463827d9fa1716d00e23d","slug":"video-contract-workers-of-the-electricity-department-continue-their-protest-for-the-13th-day-government-accused-of-reneging-on-the-agreement-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों का धरना 13वें दिन भी जारी, सरकार पर समझौते से मुकरने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों का धरना 13वें दिन भी जारी, सरकार पर समझौते से मुकरने का आरोप
पावरकॉम (पीएसपीसीएल) और ट्रांसको के आउटसोर्स तथा ठेका कर्मचारियों का 25 जुलाई से शुरू हुआ धरना बुधवार को 13वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी स्थानीय पीएसपीसीएल सर्कल कार्यालय, तलवाड़ा तथा हाजीपुर स्थित एसई सिविल डिजाइन एवं निर्माण मुख्यालय के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और बिजली विभाग के प्रबंधन पर कर्मचारियों के साथ हुए लिखित समझौतों से पीछे हटने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी लंबित मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना और हड़ताल दोनों जारी रहेंगे।
धरने को संबोधित करते हुए राज्य समन्वय समिति के सदस्य एवं मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट, तलवाड़ा के सर्कल प्रधान हरदेव सिंह ने कहा कि हाल ही में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ हुई बैठक से कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों की मांगों को टालने का प्रयास कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।