{"_id":"6a741f6a9efc0590950e71e5","slug":"video-municipal-council-employees-in-bahadurgarh-persist-with-a-three-day-state-wide-strike-staged-protest-over-17-point-demands-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर डटे नगर परिषद कर्मचारी, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर डटे नगर परिषद कर्मचारी, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर गुरुवार को बहादुरगढ़ नगर परिषद के कर्मचारियों ने तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह नगर परिषद परिसर में कर्मचारियों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
हड़ताल की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन लीलाराम ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को तत्काल लागू किया जाए। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने, एचकेआरएन को भंग करने तथा सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच 17 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति के अनुसार आदेश जारी करने की मांग दोहराई गई।
प्रदर्शन में जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह, पूर्व कैशियर संदीप, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, जय भगवान, नंदराम दरोगा, कुलदीप दरोगा, सुनीता सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और पे-रोल कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।