{"_id":"6a7467d32769f3ee03022769","slug":"video-sanitation-workers-on-strike-in-jhajjar-cleaning-operations-stalled-on-main-roads-and-in-residential-colonies-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में सफाई कर्मी हड़ताल पर, मुख्य मार्गों व कॉलोनियों में ठप रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में सफाई कर्मी हड़ताल पर, मुख्य मार्गों व कॉलोनियों में ठप रही सफाई
झज्जर।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी वीरवार को हड़ताल पर मौजूद रहे।
इस कारण शहर के मुख्य मार्गों व कालोनियों में सफाई का काम नहीं हो सका। मुख्य मार्गों व कूड़ा पड़ा रहा। वीरवार को बारिश के कारण पूरा दिन कूडे़ से बदबू आती रही। इस कारण आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। वीरवर को नगर परिषद के लगभग 108 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में मांगों को लेकर धरना दिया। हड़ताल तीन दिन तक जारी रहेगी। हड़ताल के मद्देनजर नगर परिषद की तरफ से कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए गए थे। शहर से प्रतिदिन 35 टन कूड़ा निकलता है। पहले दिन लगभग 10 टन कूड़ा नहीं उठा।
नगर परिषद कार्यालय में धरने को संबोधित करते हुए इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगे 13 मई को संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करना, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये, सरकारी नौकरी देने, पैरोल के सफाई कर्मचारी व सीवरेजमैन को पक्का करना, झज्जर के 2014 में हटाए हुए 60 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना, ठेका प्रथा बंद करना, सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये देने, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित करने, 5000 रुपये जोखिम भत्ता देना सहित अन्य मांग शामिल हैं। इस अवसर पर इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल, जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, प्रचार सुचारक मनीषा, शीतल, रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।