{"_id":"69f622be7b34c95e6e06c91f","slug":"video-video-of-accountant-demanding-bribe-goes-viral-sdm-suspends-him-case-from-mahroni-tehsil-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"घूस मांग रहा लेखपाल निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई, महरौनी तहसील का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस मांग रहा लेखपाल निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई, महरौनी तहसील का मामला
महरौनी तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष एवं लंबे समय से कार्यरत लेखपाल कुलदीप खरे को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें वे कथित रूप से एक किसान से रिश्वत की मांग करते नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए लेखपाल के पास पहुंचा था। इसी दौरान कथित तौर पर ₹15,000 की मांग की गई। किसान द्वारा कम राशि देने की बात कहने पर भी लेखपाल द्वारा कथित रूप से मना कर दिया गया। पूरी घटना का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। उपजिलाधिकारी महरौनी, रजनीश वाजपेई ने बताया कि मामला गंभीर है और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।