{"_id":"69f5d36d3b0f879bb60c3cb0","slug":"video-iti-rail-team-wins-overall-trophy-at-the-18th-district-level-sports-competition-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 18वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आईटीआई रैल की टीम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 18वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आईटीआई रैल की टीम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में आयोजित 18वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसपी बलबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा प्रतियोगिता में में जिलेभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेल में चमन आईटीआई विजेता व भोरंज उपविजेता, खो-खो में आईटीआई रैल विजेता व सुजानपुर उपविजेता, कबड्डी में मां ज्वाला प्राइवेट आईटीआई विजेता व जेपी आईटीआई उपविजेता, बैडमिंटन में आईटीआई सुजानपुर विजेता व रैल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी आईटीआई रैल ने अपने नाम की जबकि अंकुश ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। इस मौके पर थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह, नरेश कुमार, प्रदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।