{"_id":"6a6f12c1de293f3cef06f169","slug":"video-hamirpur-dangkwali-chowk-traffic-affected-due-to-drinking-water-pipeline-work-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पेयजल पाइपलाइन बिछाने से डांगक्वाली चौक पर लगा जाम, यातायात सुचारू रखने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पेयजल पाइपलाइन बिछाने से डांगक्वाली चौक पर लगा जाम, यातायात सुचारू रखने में जुटी पुलिस
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:19 PM IST
Link Copied
शहर के डांगक्वाली चौक पर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य के चलते रविवार को हल्के जाम की स्थिति बनी रही। सड़क किनारे जेसीबी मशीन से खुदाई कर पाइप डालने का कार्य किया गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
कार्य के दौरान यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान पूरे दिन मौके पर तैनात रहे। उन्होंने वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर यातायात सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया, जिससे लंबा जाम नहीं लगने दिया गया।
रविवार होने के कारण सड़क पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह कार्य किसी व्यस्त कार्यदिवस पर किया जाता तो सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग सकता था।
जल शक्ति विभाग की ओर से पुरानी पेयजल पाइपलाइन के स्थान पर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विभाग के अनुसार नई पाइपलाइन बिछने के बाद शहर के करीब 300 परिवारों को नियमित और बेहतर पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।