{"_id":"69f5d114bf197eaec00b53ca","slug":"video-bilaspur-civic-body-elections-war-of-words-intensifies-post-nominations-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर नगर निकाय चुनाव: नामांकन के बाद आरोप-प्रत्यारोप तेज, त्रिलोक जमवाल ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर नगर निकाय चुनाव: नामांकन के बाद आरोप-प्रत्यारोप तेज, त्रिलोक जमवाल ने सरकार पर साधा निशाना
नगर परिषद चुनाव के नामांकन के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को पूरा नहीं किया, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने पानी-बिजली के बढ़े बिल, स्मार्ट मीटर, रुकी हुई ग्रांट्स और शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही सीवरेज और ट्रीटमेंट प्लांट जैसे विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए। वहीं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शहर में पार्क, सड़कें और आवास योजनाओं के तहत बड़े स्तर पर विकास हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनप्रतिनिधि विकास निधि खर्च करने में विफल रहे और अब कांग्रेस के नेताओं को अपने साथ जोड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।