{"_id":"6a6ed240f8d79de6820886ed","slug":"bilaspur-woman-alleges-drugged-and-assault-case-zero-fir-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Crime : खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने की भी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Crime : खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने की भी शिकायत
Sun, 02 Aug 2026 10:45 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:45 AM IST
सार
बिलासपुर के एक व्यक्ति पर महिला ने होटल में खाने और शराब में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने तथा आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए बिलासपुर सदर थाना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी
विज्ञापन
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से महिला अपराध से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। सुंदरनगर पुलिस थाना में एक महिला ने बिलासपुर सदर क्षेत्र के रहने वाले अपने एक परिचित पर होटल में खाने और शराब में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला आगे की जांच के लिए बिलासपुर सदर थाना भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ सुंदरनगर में रहती है। शिकायत के अनुसार 29 मई को बिलासपुर सदर क्षेत्र के रहने वाले एक परिचित व्यक्ति ने उसे और उसके पति को भवाणा-कांगू रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने खाने और शराब में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इसे खाने-पीने के बाद वह और उसका पति बेहोश हो गए।
विज्ञापन
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। सुंदरनगर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला क्षेत्राधिकार के अनुसार आगे की जांच के लिए बिलासपुर सदर थाना भेज दिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन