फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A boon for the Namhol region: Dabar-Shimla bus to run daily now.

Bilaspur News: नम्होल क्षेत्र को मिली सौगात, डाबर-शिमला बस अब प्रतिदिन चलेगी

Sat, 01 Aug 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A boon for the Namhol region: Dabar-Shimla bus to run daily now.
बस चलाने की मांग को लेकर आएएम बिलासपुर से चर्चा करती जिला परिषद सुरभि ठाकुर। स्रोत: जागरूक पाठक
मारकंड-मलोखर के लिए नई बस को मंजूरी, जुखाला के विद्यार्थियों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नम्होल वार्ड की जिला परिषद सदस्या सुरभि ठाकुर ने शनिवार को एचआरटीसी बिलासपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र की परिवहन संबंधी समस्याओं और लोगों की मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी, जिससे क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
सुरभि ठाकुर ने सप्ताहांत में केवल एक दिन संचालित होने वाली डाबर-शिमला बस सेवा को नियमित करने की मांग उठाई। इस पर डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि इस संबंध में शिमला डिपो को एनओसी जारी कर दी गई है और अब यह बस प्रतिदिन संचालित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बिलासपुर-डाबर रूट पर नई इलेक्ट्रिक बस भी चलाई जाएगी। बैठक में सुरभि ठाकुर ने मारकंड से मलोखर तक नई बस सेवा शुरू करने का भी आग्रह किया, जिसे एचआरटीसी ने स्वीकार कर लिया। नई बस मारकंड से मलोखर होते हुए बठोह, जुखाला और ब्रह्मपुखर मार्ग से बिलासपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बिलासपुर-मलोखर रूट की उस बस के मार्ग में भी बदलाव किया जाएगा, जो गसौड़ से सीधे मलोखर की ओर मुड़ जाती थी। अब यह बस पहले जुखाला जाएगी और वहां से वापस अपने निर्धारित मार्ग पर लौटेगी। सुरभि ठाकुर ने बताया कि इस निर्णय से विशेष रूप से स्कूल की छुट्टी के समय जुखाला आने-जाने वाले विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed