फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Acharya Brahmin community of Gatti village has once again been granted OBC status.

Bilaspur News: गट्टी गांव के आचार्य ब्राह्मण समुदाय को फिर मिला ओबीसी का दर्जा

Sat, 01 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The Acharya Brahmin community of Gatti village has once again been granted OBC status.
झंडूता के गट्टी गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते कांग्रेस नेता विवेक कुमार।
लोगों की 12 वर्ष पुरानी मांग पूरी, सरकारी अधिसूचना के बाद खुशी का माहौल
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं और विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के गट्टी गांव के निवासियों की करीब 12 वर्ष पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। सरकारी अधिसूचना जारी होने के बाद गट्टी गांव के लोगों को दोबारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल कर लिया गया है। लंबे समय से इस मांग के पूरा होने का इंतजार कर रहे ग्रामीणों में फैसले के बाद खुशी का माहौल है। शनिवार को बड़गांव में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे उनके अधिकार की बहाली बताया। ग्रामीणों ने बताया कि वे आचार्य ब्राह्मण समुदाय से संबंधित हैं। करीब 12 वर्ष पहले उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें आरक्षण, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित विभिन्न सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। सबसे अधिक परेशानी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान उन्होंने अपनी मांग को लेकर कई बार संबंधित विभागों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाए तथा आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत किए, लेकिन वर्षों तक कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद करीब छह माह पहले उन्होंने अपनी समस्या हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार के समक्ष रखी। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद संबंधित विभागों के साथ पत्राचार और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं, जिसके परिणामस्वरूप अब उन्हें पुनः अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल कर लिया गया है। इस उपलब्धि के बाद ग्राम पंचायत बड़गांव में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विवेक कुमार का मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेक कुमार ने कहा कि गट्टी गांव के लोगों की मांग पूरी होना किसी पर एहसान नहीं, बल्कि उनका अधिकार था। उन्होंने कहा कि करीब छह माह पहले ग्रामीणों से किया गया वादा पूरा हुआ है और जनहित से जुड़े ऐसे मुद्दों के समाधान के लिए वह आगे भी प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed