{"_id":"6a6e2a14ac3e5b464707b76a","slug":"students-at-bilaspur-college-conveyed-a-message-of-environmental-conservation-through-tree-plantation-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-164736-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित पौधरोपण अभियान में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईको क्लब के अभियान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के ईको क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने की। इस अभियान के तहत महाविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अभियान हेतु पौधे उद्यान (हॉर्टिकल्चर) विभाग से प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता एवं जिम्मेदारी का परिचय दिया। यह पौधरोपण अभियान ईको क्लब प्रभारी प्रो. परवीन सांख्यान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने और कॉलेज परिसर को अधिक हरा-भरा, स्वच्छ एवं सतत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सोनिया राठौर एवं प्रो. ज्योति बरवाल ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।