{"_id":"6a6e29a9dd5bbb6e8c05bd6a","slug":"leopard-scare-in-gahra-spotted-sitting-on-the-road-locals-drove-it-away-by-making-noise-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164757-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गैहरा में तेंदुए की दहशत, सड़क पर बैठा मिला, लोगों ने शोर मचाकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गैहरा में तेंदुए की दहशत, सड़क पर बैठा मिला, लोगों ने शोर मचाकर भगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात होते ही घरों से निकलने से कतरा रहे लोग,वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-1 गैहरा में इन दिनों तेंदुए की लगातार गतिविधियों से लोगों में दहशत का माहौल है। हालत यह है कि अंधेरा होते ही बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर खदेड़ने की मांग की है।
स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह तलाई बाजार से बाइक पर अपने घर गैहरा लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पहले उन्होंने सड़क के बीचोबीच एक बड़ा तेंदुआ बैठा देखा। अचानक सामने तेंदुआ देखकर उन्होंने तुरंत मोटरसाइकिल रोक दी और अपने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
गैहरा निवासी ज्ञान चंद शर्मा, जगदीश चंद भाटिया, प्रदीप कुमार, भाग सिंह और मदन लाल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से रात के समय घरों के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है और उसकी दहाड़ भी सुनाई देती है। इसके चलते लोगों ने शाम ढलते ही बच्चों को घरों के भीतर रहने की हिदायत दे दी है, जबकि बुजुर्ग भी अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और तेंदुए को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं।