{"_id":"6a6f2a4ab620bcf305060d65","slug":"video-pilgrims-innova-falls-off-road-near-shri-naina-devi-all-safe-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Naina Devi Accident: श्री नयना देवी में बड़ा हादसा टला, श्रद्धालुओं की इनोवा सड़क से नीचे गिरी, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naina Devi Accident: श्री नयना देवी में बड़ा हादसा टला, श्रद्धालुओं की इनोवा सड़क से नीचे गिरी, सभी सुरक्षित
विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। माता के दर्शन कर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार बड़े मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु दर्शन कर वापस पंजाब जा रहे थे। बड़े मोड़ के समीप, जहां सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी।
वाहन में करीब पांच से छह श्रद्धालु सवार थे। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा वाहन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों को केवल मामूली चोटें आईं और किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि वाहन और अधिक गहराई में गिरता तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।