सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   CM's bulldozer roared Muslim-dominated Begumbagh area Mahakal Temple, removing five illegal buildings

Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग क्षेत्र में फिर गरजा CM का बुलडोजर, पांच इमारतें हटाई, जानें वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 03:58 PM IST
CM's bulldozer roared Muslim-dominated Begumbagh area Mahakal Temple, removing five illegal buildings

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगमबाग क्षेत्र में पांच अवैध बिल्डिंगों पर शनिवार मोहन यादव सरकार की एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली है। यह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है, जो कि महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर है। यह प्रॉपर्टी उज्जैन विकास प्राधिकरण की है जिसे 30 वर्ष की लीज पर आवासीय उपयोग के लिए दिया गया था। बावजूद इसके यहां धर्म विशेष के लोगों ने नियम विरुद्ध इसका व्यावसायिक उपयोग किया। लीज समाप्ति के बाद लीज का नवीनीकरण नहीं हो सका। जब उज्जैन विकास प्राधिकरण ने नोटिस दिए तो संबंधित लोग न्यायालय पहुंच गए। लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद अवैध अतिक्रमण पर अब यह कार्रवाई की जा रही है।

सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में कोई विरोध प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। दरअसल यहां पिछले एक वर्ष में 58 बिल्डिंग को जमीदोंज किया जा चुका है। याद रहे कि जिस जगह यह कार्रवाई चल रही है, यह महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग है। मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण इसे अति संवेदनशील क्षेत्र माना गया है। इसलिए यह रास्ता वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। केवल श्रद्धालु ही पैदल जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरगी डैम हादसा: जब बिगड़ने लगा क्रूज का संतुलन तब क्यों बांटी गई लाइफ जैकेट? उजागर हो रही बड़ी लापरवाही

नियम विरुद्ध हो रहा था उपयोग
उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप कुमार सोनी ने बताया कि उज्जैन विकास प्राधिकरण ने वर्ष 1985 में बेगम बाग क्षेत्र में भूखंड आवासीय तौर पर 30 साल की लीज पर दिए थे। भूखंड धारकों ने इन भूखंडों का उपयोग आवासीय तौर पर करने की बजाय पूरी तरह व्यावसायिक तौर पर कर लिया, जो कि नियम विरुद्ध था। इसके साथ ही वर्ष 2014-15 में लीज भी समाप्त हो गई। जिसे नवीनीकरण भी नहीं कराया गया। भूखंडों को लेकर उज्जैन विकास प्राधिकरण ने लगातार नोटिस दिए। वर्ष 2023-24 में उज्जैन विकास प्राधिकरण ने भूखंड धारकों की लीज समाप्त कर दी। जिसको लेकर भूखंड धारक न्यायालय पहुंचे जहां उन्हें स्टे मिल गया। इन भूखंडों का अलग-अलग न्यायालय में मामला विचाराधीन रहा। स्टे हटते ही तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। यहां पूर्व में भी छह चरणों मे करीब एक वर्ष के भीतर 58 बिल्डिंगों को हटाया गया था।

खास बात तो यह है कि जहां कार्रवाई हो रही है, ऐसे 45 भूखंड हैं जिन्हें उज्जैन विकास प्राधिकरण ने आवंटित किए थे। जिनमें प्रत्येक की साइज करीब 2400 स्क्वेयर फीट थी। भूखंड धारकों ने इनके अलग-अलग टुकड़े कर करीब 90 बिल्डिंग बना ली। आज दिनांक तक 90 में से 63 बिल्डिंग को जमीदोंज किया गया है। शेष 27 बिल्डिंगों को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत तोड़ा जाएगा। शनिवार को पांच बिल्डिंगों पर कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय ने इनका स्टे खारिज कर दिया था। इसके बाद विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस दिया गया था, जिनकी समय सीमा समाप्त हो गई। भवन मालिकों से बातचीत की गई और उन्हें न्यायालय प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। इसके बाद उन्होंने स्वतः अपनी बिल्डिंग खाली करना शुरू कर दी। इसलिए यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

इनके मकान तोड़े गए
पांच बिल्डिंग को जमींदोज किया जा रहा है। यह भूखंड क्रमांक 60 बशिरन बी, अब्दुल रफीक, मोहम्मद जीशान, अब्दुल गनी के नाम पर थे। वही भूखण्ड क्रमांक 61 में बिलकिस बानो, मोहम्मद शब्बीर के नाम पर थे।

 
अधिकारियों ने यह कहा
बिल्डिंगों पर चला बुलडोजर
 
अधिकारियों ने यह कहा
बिल्डिंगों पर चला बुलडोज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: नौबस्ता फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, दो डंपरों की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत

02 May 2026

डेरा बाबा मुराद शाह जी मेले के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 800 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक प्लान भी लागू

02 May 2026

Video: सुल्तानपुर में ट्रक-अर्टिगा की भिड़ंत, अयोध्या के बाद वाराणसी दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालु घायल

02 May 2026

अंबाला में एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा स्कूली बच्चों से भरा ऑटो, 6 छात्र घायल

02 May 2026

अंबाला में पशु तस्करों ने युवक को मारी गोली, टुंडला के पास वारदात; पुलिस समझकर की फायरिंग

02 May 2026
विज्ञापन

चंदौली में मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, VIDEO

02 May 2026

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, बालक की माैत से मातम; VIDEO

02 May 2026
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव

02 May 2026

Rajasthan Weather: कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी की संभावना, Yellow Alert घोषित

02 May 2026

Rajasthan Royals Vs Delhi Capitals: पराग-फरेरा की मेहनत पर राहुल-निसंका ने फेरा पानी |Amar Ujala

02 May 2026

कानपुर: राखी मंडी में वेल्डिंग की चिंगारी ने मचाया तांडव, 50 फीट ऊंची लपटों में खाक हुई दो मंजिला फैक्टरी

02 May 2026

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain: श्री महाकाल के शीष पर दिखाई दिया सर्प, चंद्रमा व त्रिशूल से किया आरती का श्रृंगार

02 May 2026

एक अरब के सट्टे में वांछित भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति

02 May 2026

मुश्किल में सफर, एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल 15 घंटे रही लेट

02 May 2026

VIDEO: अघोर तीर्थ पर 55 जोड़ों ने लिए सात फेरे, आशीष लेकर की दांपत्य जीवन की शुरुआत

02 May 2026

VIDEO: बदमाशों ने गोली मारकर की दूल्हे की हत्या, भाई ने बताई पूरी कहानी

02 May 2026

झांसी: सौ करोड़ के सट्टे में आरोपी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार

01 May 2026

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: अपनी जान जोखिम में डालकर मजदूरों ने बचाया क्रूज यात्रियों को, 15 को निकाला

01 May 2026

Meerut: बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने से ही मिलेगा सच्चा सुख

01 May 2026

Meerut: महिला की पति ने की गला काटकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

01 May 2026

Meerut: मेहनत करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

01 May 2026

Meerut: नगर निगम के कर्मचारियों को किया सम्मानित

01 May 2026

Meerut: 19 घंटे चली सीबीआई रेड, एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ और उनके ड्राइवर गिरफ्तार

01 May 2026

'पैसों की बात...' Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident पीड़ितों से मिले CM Mohan Yadav, किया बड़ा ऐलान

01 May 2026

VIDEO: चंदौली में बुलडोजर एक्शन, सपा कार्यालय समेत 50 दुकानों को किया गया ध्वस्त

01 May 2026

लखनऊ: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर विधानसभा के ऊपर कुछ इस अंदाज में दिखा चांद

01 May 2026

भाजपा सांसद और बेटों को धमकाया, ऑडियो वायरल

01 May 2026

Chhattisgarh Fire: कोरबा के मानिकपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ऑटो-बाइक जलकर राख

01 May 2026

Meerut: कौसर का गला काटकर दहाड़े मारकर रोया पति साकिब

01 May 2026

Delhi News: कनेक्टिंग यात्रियों को बड़ी राहत...जून अंत या जुलाई से होगी शुरुआत | Amar Ujala

01 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed