{"_id":"69f5c45e99e1fe92fd0afdf3","slug":"video-video-btha-rasata-khalvana-ka-le-varashha-sa-cakakara-lga-raha-mahal-naha-haii-kararavaii-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बंद रास्ता खुलवाने के लिए वर्षों से चक्कर लगा रही महिला, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बंद रास्ता खुलवाने के लिए वर्षों से चक्कर लगा रही महिला, नहीं हुई कार्रवाई
शनिवार को तहसील सभागार मिल्कीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना। क्षेत्र के 145 लोगो ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की जिसमें मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण मौकेपर कराया गया।
चल रहे समाधान दिवस में घोड़वल गांव निवासी राम पियारी शिकायत लेकर पहुंची। बताया कि पटीदार राजकुमार ने दो फुट ऊंची दीवाल बनाकर रास्ता बंद कर दिया है। खुलवाने के लिए 2015 से चक्कर लगा रही हूं, अभी तक रास्ता नही खुला,एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया।
अंजरौली पूरे मथुरा गांव की सुखमता शिकायत लेकर पहुंची बताया कि गाटा संख्या 1521 दीगर जंगल के खाते में दर्ज है,आसपास के लोगो ने अबैध कब्जा किया हुआ है,लेखपाल की भी मिलीभगत है,कोई कार्यवाही नहीं करते, एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को टीम बनाकर पैमाइश करते हुए मामले के निस्तारण का निर्देश दिया।
इस मौके पर एसडीएम/प्रभारी तहसीलदार लखनलाल सिंह राजपूत,नायब तहसीलदार रंजन वर्मा व आनंद प्रकाश राय ,पूर्ति निरीक्षक रिशीष सिन्हा, बीडीओ मिल्कीपुर हरिश्चंद्र सिंह,क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।