{"_id":"6a759b58bcc7b1343303ad90","slug":"video-video-parashasana-para-abdakara-marata-jabrana-hatana-ka-aarapa-bhama-aarama-na-paratharashana-kara-thaya-janiapana-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रशासन पर अंबेडकर मूर्ति जबरन हटाने का आरोप, भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रशासन पर अंबेडकर मूर्ति जबरन हटाने का आरोप, भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
मिल्कीपुर। प्रशासन पर घर मे रखी अंबेडकर मूर्ति को जबरन हटाए जाने का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष अजीत पासी ने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करते हुए मांगो से संबंधित ज्ञापन एसडीएम मिल्कीपुर को दिया।हालांकि प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए विबादित भूमि पर जबरन अंबेडकर मूर्ति रखने से रोके जाने की बात कही है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अजीत पासी के अनुसार तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर के मिश्रौली गांव में अंबेडकर पार्क के नाम भूमि सुरक्षित है जिस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने के लिए कुछ वर्ष पूर्व लाई गई थी, उस समय प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण स्थापित नही हो पाई थी और लक्ष्मण गौतम के घर मे रखी थी।
बृहस्पतिवार को सीओ मिल्कीपुर थानाध्यक्ष खंडासा व पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घर मे रखी अंबेडकर मूर्ति को उठाकर कहीं गायब कर दिया। गांव के लोगों की अंबेडकर पार्क की भूमि पर हुए अतिक्रमण की शिकायत को अनदेखा कर दिया जिससे अंबेडकर समर्थकों को ठेस पहुंची है। लोगों ने एसडीएम से मांग की है कि एक सप्ताह में अम्बेडकर पार्क से अतिक्रमण हटवाया जाय और अंबेडकर मूर्ति स्थापित कराई जाए। कार्यवाही न होने की स्थिति में अंबेडकर समर्थक प्रदर्शन को विवश होंगे।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष से बात की गई तो बताया कि बिना शासन से अनुमति लिए सिविल न्यायालय में विबादित भूमि पर लोग अंबेडकर प्रतिमा रखना चाह रहे थे जिसे वादी मुकदमा सुंदरलाल की शिकायत पर रोका गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।