फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Murder case registered against those who ran over a farmer leader's daughter with a Bolero

Ayodhya News: बोलेरो से किसान नेता की बेटी को रौंदने वालों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered against those who ran over a farmer leader's daughter with a Bolero
अमानीगंज। खंडासा क्षेत्र के सैदखानपुर गांव में बोलेरो से कुचलकर एक युवती की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई मृतका के पिता और भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला महासचिव सोहनलाल की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला महासचिव सोहनलाल के मुताबिक, मंगलवार शाम को उनकी 25 वर्षीय बेटी गीता खेत में काम करने जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे दो बार रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अघियारी गांव निवासी वाहन चालक मंगला प्रसाद उर्फ बेचू लाल, जयराजपुर मठिया गांव निवासी अजय गिरी (जो वाहन में सवार था) और एक अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed