{"_id":"6a74bdb3ef66d598fe01548d","slug":"doctor-defrauded-of-240-lakh-in-cyber-scam-in-mavai-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-155703-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मवई में डॉक्टर से 2.40 लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मवई में डॉक्टर से 2.40 लाख रुपये की साइबर ठगी
Thu, 06 Aug 2026 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। साइबर अपराधियों ने मवई चौराहे के एक डॉक्टर को निशाना बनाया है। उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से 2, 40, 499 रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मवई थाने में कार्रवाई की मांग की है।
डॉक्टर अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने एटीएम बंद होने का झांसा दिया। उसने नया नंबर जारी करने के लिए पुराना पासवर्ड व ओटीपी मांगा। चिकित्सक ने कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया। इसके बावजूद जालसाज ने उन्हें काफी देर तक बातचीत में उलझाए रखा। कुछ देर बाद उनके एक बैंक खाते से 40 हजार 499 रुपये निकल गए। इसके तुरंत बाद दूसरे बैंक खाते से एक-एक लाख रुपये की दो अलग-अलग लेनदेन हुईं। इस तरह दोनों खातों से कुल 2 लाख 40 हजार 499 रुपये निकल गए।
रकम कटने का पता चलते ही डाॅक्टर अवस्थी ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मवई थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से जांच और ठगी गई रकम वापस कराने की मांग की है। मवई थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। मामले की जानकारी साइबर सेल को दे दी गई है।