{"_id":"6a74aea3f0b03d3d01068e70","slug":"25-committees-constituted-at-awadh-university-for-the-31st-convocation-ceremony-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-155685-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 31वें दीक्षांत समारोह के लिए अवध विवि में 25 समितियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 31वें दीक्षांत समारोह के लिए अवध विवि में 25 समितियां गठित
Thu, 06 Aug 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने 12 अगस्त को होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। समारोह के सफल संचालन के लिए इस बार 25 समितियों का गठन किया गया है। पिछले वर्ष 30वें दीक्षांत समारोह के लिए 27 समितियां गठित की गई थीं।
समन्वय समिति में डॉ. इतेंद्र पाल सिंह, सहायक कुलसचिव को सदस्य बनाया गया है। अनुशासन एवं सुरक्षा समिति में डॉ. अनिल मिश्र को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया एवं फोटोग्राफी समिति में क्षितिज द्विवेदी को सदस्य बनाया गया है। भोजन समिति (विशिष्ट एवं सामान्य) में प्रो. संग्राम सिंह को सह-संयोजक बनाया गया है। दीक्षांत सप्ताह आयोजन एवं स्वयंसेवक समिति में डॉ. निमिष मिश्र, डॉ. स्नेहा पटेल, डॉ. शिवांश कुमार, डॉ. विमल यादव और डॉ. कुमार मंगलम सिंह को सदस्य बनाया गया है।
विश्वविद्यालय छात्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपहार वितरण समिति में पांच सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, रत्नेश यादव, डॉ. कुमार मंगलम सिंह, डॉ. शिवांश कुमार और निहारिका श्रीवास्तव शामिल हैं। प्रदर्शनी समिति में संयोजक, चार सह-संयोजकों और सदस्यों सहित 18 सदस्य रखे गए हैं। प्रो. अनूप कुमार को संयोजक तथा प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो. सुरेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ. विनोद कुमार चौधरी और डॉ. महेन्द्र पाल सिंह को सह-संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
मां-बेटी सम्मेलन समिति सबसे बड़ी समितियों में शामिल है, जिसमें संयोजक, सह-संयोजकों और सदस्यों सहित कुल 10 सदस्य रखे गए हैं। इसके संयोजक की जिम्मेदारी डॉ. गीतिका श्रीवास्तव को दी गई है, जबकि डॉ. महिमा चौरसिया, डॉ. दीपशिखा चौधरी और डॉ. दीप्सा दुबे सह-संयोजक बनाई गई हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी समिति संयोजकों को शीघ्र बैठक कर कार्ययोजना तैयार करने और उसकी प्रति कुलसचिव कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।