{"_id":"69f5c740f6c912483807f39d","slug":"video-sp-leader-kuldeep-singh-bhullar-says-bjp-will-recover-the-cost-of-the-bengal-elections-from-the-common-people-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: सपा नेता कुलदीप सिंह भुल्लर बोले- बंगाल चुनाव का खर्च आम लोगों से वसूल करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: सपा नेता कुलदीप सिंह भुल्लर बोले- बंगाल चुनाव का खर्च आम लोगों से वसूल करेगी भाजपा
Mukesh Kumar
Updated Sat, 02 May 2026 03:13 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सपा सिख समाज के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कहा कि महंगाई बढ़ने की आशंका पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही जताई थी। बंगाल चुनाव का सारा खर्चा आम लोगों की जेब से वसूल किया जाएगा। सामाजिक न्याय यात्रा व पीडीए पंचायत के तहत शुक्रवार को मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर भुल्लर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सिख समाज की बहुत सी मांगे हैं। उनका समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा को सिख समाज का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिखों का गलत इतिहास बताकर मुस्लिम समाज के खिलाफ भड़का कर वोट लेना चाहती है। इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सैयद रिजवान अहमद, हरभजन सिंह दुआ, नीरज मिश्रा, सपा नगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।