{"_id":"6ad0c03fa2f2edac4e051128","slug":"video-district-level-athletic-competition-organized-at-the-sports-stadium-shahjahanpur-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम ने किया शुभारंभ
Mukesh Kumar
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:29 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के हथौड़ा बुजुर्ग स्थित परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बृहस्पतिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर और खेल ध्वज फहराकर तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने गुब्बारे उड़ाए और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम ने कहा कि जिले में पहली बार एथलेटिक प्रतियोगिता एक्स्ट्रा टर्फ पर आयोजित हो रही है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाओं का अनुभव मिलेगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि 15 से 17 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में छह श्रेणियों में मुकाबले होंगे। इसके बाद लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ समेत विभिन्न स्पर्धा में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बामनिया, शिक्षक और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।