{"_id":"6ad0c055717695f7d4056b08","slug":"video-rohilkhand-university-emerges-winner-after-penalty-shootout-in-football-tournament-at-gf-college-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: जीएफ कॉलेज में फुटबॉल टूर्नामेंट, पेनल्टी शूटआउट में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: जीएफ कॉलेज में फुटबॉल टूर्नामेंट, पेनल्टी शूटआउट में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता
Mukesh Kumar
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:30 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आवंटित अंतरमहाविद्यालय महिला एवं पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट-ट्रायल 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने मेजबान को 3-2 से हराया। बृहस्पतिवार को जीएफ कॉलेज, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली कॉलेज, डीआरए राजकीय डिग्री कॉलेज बिसौली, राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरपुर, महाराजा अग्रसेन कॉलेज और स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। इन टीमों के मध्य मुकाबले कराए गए। फाइनल में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में जीएफ कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में पर्यवेक्षक डॉ. संदीप अवस्थी और एसपी सिंह रहे। संचालन डॉ. मंसूर अहमद सिद्दीकी ने किया। अंत में क्रीड़ा सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विशेषज्ञ पंकज कुमार, मैच रेफरी दिलीप कुमार, कौशल कुमार, प्रवीण कुमार, संजीव सिंह, फरदीन व शोभित,जीएफ कॉलेज के क्रीड़ा संरक्षक प्रो फ़ैयाज, डॉ.शहजाद अहमद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।