{"_id":"6ad06bf423a1ef7b800d38aa","slug":"video-heavy-rain-in-rohtak-minimum-temperature-rises-by-2-degrees-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में झमाझम बारिश, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में झमाझम बारिश, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ा
शहर में वीरवार सुबह तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया, जिससे स्थानीय लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट सुबह सच साबित हुआ।
सुबह तड़के ही आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा हो गया जिसके बाद तेज रफ्तार से हवा चली। इस झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम बेहद सुहावना हो गया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था।
हालांकि, इस राहत के साथ ही शहर की रफ्तार पर ब्रेक भी लगा है। इस बदलते मौसम ने सबसे बड़ी आफत किसानों के लिए खड़ी कर दी है।
रोहतक की अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी सैकड़ों क्विंटल तैयार फसल इस बारिश की वजह से भीगने लगी है जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।