{"_id":"69f5d039ebb82bc6e40bdb5b","slug":"video-ht-wire-falls-on-lt-wire-cattle-die-due-short-circuit-in-village-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"एलटी तार पर गिरा एचटी तार, गांव में शार्ट सर्किट से मवेशी की मौत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी तार पर गिरा एचटी तार, गांव में शार्ट सर्किट से मवेशी की मौत; VIDEO
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सहुवारी गांव में शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफार्मर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन अचानक 400 वोल्ट के तार पर गिर गई। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मंच गई और कई जगहों पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने लगा। पूरे गांव में बिजली सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। इस घटना से ग्रामीणों के घरों में लगे टीवी, पंखे, फ्रिज समेत कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। शॉर्ट सर्किट के कारण गांव के दो घरों में आग भी लग गई। जितेंद्र यादव के घर के बाहर बंधी भैंस करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। मदन यादव के घर में लगी आग से बेड, कपड़े, चारपाई सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारी, लेखपाल सर्वेश कुमार व वलीदपुर चौकी प्रभारी नूर आलम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने और लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।