फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Naseha Waseem to be Chief Judicial Magistrate.

Mau News: नासेहा वसीम होंगी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

Sun, 02 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Naseha Waseem to be Chief Judicial Magistrate.
मऊ। उच्च न्यायालय की ओर से जारी अधिसूचना के बाद जनपद न्यायालय में कार्यरत पांच न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह के उच्चतर न्यायिक सेवा में चयनित होने के उपरांत यह फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार, एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्यरत दीपनारायण तिवारी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 में तैनात अजय कुमार श्रीवास्तव को एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 का दायित्व सौंपा गया है। उच्चतर न्यायिक सेवा में चयनित डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह अब एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 होंगे।
विज्ञापन

वहीं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नासेहा वसीम को जनपद का नया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) बनाया गया है।
इसके अलावा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) सिद्धार्थ चतुर्वेदी को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया है। वर्तमान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी सिंह को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर नियुक्त किया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद संबंधित न्यायिक अधिकारी अपने-अपने नवीन पदों का कार्यभार ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed