फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Child suffers electric shock while retrieving ball from house; condition critical.

Mau News: मकान में बॉल लेने गया बच्चा करंट से झुलसा, हालत गंभीर

Sun, 02 Aug 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Child suffers electric shock while retrieving ball from house; condition critical.
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुरा मोहल्ले में क्रिकेट खेल रहा मुहम्मद सैफ (9) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पिता चुन्नू अहमद ने तहरीर में बताया कि उसका बेटा मुहम्मद सैफ अपने दोस्तों के साथ गली में क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान बॉल पास के एक मकान में चली गई। बेटा बॉल लेने अंदर गया, अचानक वहां करंट से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित बच्चे के परिजन ने आरोप लगाया कि जिस घर में यह घटना हुई है, उस घर के मालिक और किरायेदार के बीच विवाद चला आ रहा है। मकानमालिक का आरोप है कि घटना के समय घर में अवैध कब्जा किए लोगों ने पूरे घर में कटिया मारकर गैर-कानूनी तरीके से बिजली दौड़ा रखी है। मकान मालिक ने इसका विरोध किया, तो उन पर जानलेवा हमला भी किया गया। इस बाबत शहर कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed