{"_id":"6a6e4d6736f941d73d0f6c05","slug":"eleven-stars-mau-defeated-kashi-pirates-by-a-massive-margin-of-126-runs-mau-news-c-20-1-vns1007-1489635-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: इलेवन स्टार्स मऊ ने काशी पायरेट्स को 126 रनों के बड़े अंतर से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: इलेवन स्टार्स मऊ ने काशी पायरेट्स को 126 रनों के बड़े अंतर से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित टी20 मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित खेल मैदान पर शनिवार को खेले गए टी-20 मैच में इलेवन स्टार्स मऊ ने काशी पायरेट्स को 126 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच के मुख्य आकर्षण इलेवन स्टार्स के कप्तान आर.पी. यादव रहे, जिन्होंने बेहतरीन कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा। इन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर इलेवन स्टार्स के कप्तान आर.पी. यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पारी की शुरुआत करने खुद मैदान में उतरे कप्तान ने जिम्मेदारी निभाते हुए चौके-छक्कों की मदद से 101 रनों की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा दिलीप प्रजापति ने भी 57 रनों का उपयोगी योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने के बावजूद, इलेवन स्टार्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 241 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। काशी पायरेट्स की ओर से गेंदबाजी में सौरभ ने 2 विकेट लिए, जबकि साकेत और विष्णु को 1-1 सफलता मिली।
242 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी पायरेट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रति ओवर लगभग 12 रनों के भारी दबाव के आगे टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 14.3 ओवरों में मात्र 115 रनों पर सिमट गई। काशी पायरेट्स की ओर से आलोक ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। इसके अलावा अनीश ने 14, विवेक व आलोक ने 12-12 और साकेत ने 11 रनों का योगदान दिया।इलेवन स्टार्स की ओर से धारदार गेंदबाजी करते हुए धीरज ने 3 विकेट झटके, जबकि दिलीप, ऋषभ और आर.पी. सिंह को 2-2 व राहुल को 1 विकेट मिला। मैच में अंपायरिंग राजू मौर्य और अभय ने किया। जबकि स्कोरिंग सुंदरम दूबे ने किया।