Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Fire Erupts After Collision Between Tipper and Motorcycle in Moga; Young Rider Burnt to Death
{"_id":"69f6d4b2cc0791977b01d492","slug":"video-fire-erupts-after-collision-between-tipper-and-motorcycle-in-moga-young-rider-burnt-to-death-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में टिपर और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद लगी आग, मोटर साइकिल सवार युवक की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में टिपर और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद लगी आग, मोटर साइकिल सवार युवक की जलकर मौत
मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार में बाघापुराना की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे एक टिपर के साथ उसकी सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सीधे टिपर के नीचे जा घुसी। सड़क पर मोटर साइकिल रगड़ लगने के कारण मोटरसाइकिल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने टिपर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी साउथ मोगा के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड और समाज सेवा सोसायटी को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे के बाद टिपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और शव को मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।