फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman donned fake police uniform arrested in moga

अच्छे घर में शादी की चाह ले डूबी: कोमलप्रीत ने पहनी पुलिस की नकली वर्दी, यूं चढ़ी असली वर्दीधारियों के हत्थे

Fri, 07 Aug 2026 02:01 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: Nivedita Updated Fri, 07 Aug 2026 02:01 PM IST
सार

कोमलप्रीत कौर फिरोजपुर से मोगा नकली वर्दी पहनकर आती थी। उसकी एक ही चाह थी कि उसकी शादी एक अच्छे घर में हो जाए। शादी हो भी गई थी लेकिन एक माह बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Woman donned fake police uniform arrested in moga
मोगा में पकड़ी फर्जी ASI - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मोगा पुलिस ने खुद को एएसआई बताकर लोगों को गुमराह करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुलिस की नकली वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और एक फर्जी आई-कार्ड बरामद किया है। 
विज्ञापन




गिरफ्तार महिला की पहचान कोमलप्रीत कौर निवासी चंदेवाला मोड़, मल्लेवाला (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो महीनों से फिरोजपुर से मोगा नकली वर्दी पहनकर आती थी। वह गांव से वर्दी पहन कर इसलिए आती थी ताकि लोगों को पता लगे कि वह पुलिस में नौकरी करती है और उसकी अच्छे घर में शादी हो जाए। करीब एक महीना पहले उसकी शादी भी हो गई थी। 
विज्ञापन


महिला थाने के साथ बने सांझ केंद्र में अपना टिफिन रखकर चली जाती थी और कहती थी कि उसकी ड्यूटी मोगा के मेन चौक पर लगी है। करीब एक घंटे बाद वह वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी। पुलिस को उस पर शक हुआ तो पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी-1 की पुलिस टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पंजाब पुलिस में एएसआई बताकर मोगा के सिटी-1 थाना क्षेत्र के आसपास घूमती थी। पकड़ी गई महिला की पहचान कोमलप्रीत कौर निवासी चंदेवाला मोड़, मल्लेवाला (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली पुलिस वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और एक फर्जी आई-कार्ड बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती है और अच्छे घर में शादी होने की उम्मीद में उसने यह नाटक रचा। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी रोजाना फिरोजपुर से मोगा आती थी और लोगों को शक न हो, इसके लिए खुद को पुलिस कर्मचारी बताती थी। इसी नाटक में उसकी शादी भी हो चुकी है, लेकिन वह सांझ केंद्र में टिफिन रखकर स्टाफ को यह कहकर चली जाती थी कि उसकी ड्यूटी मेन चौक में है, और करीब एक घंटे बाद वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी। 


उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204, 205 और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed