{"_id":"6a7599918027fd2187073471","slug":"video-protest-by-electricity-departments-contractual-employees-continues-for-the-14th-day-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों का धरना 14वें दिन भी जारी, सरकार पर समझौते से मुकरने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों का धरना 14वें दिन भी जारी, सरकार पर समझौते से मुकरने का आरोप
पीएसपीसीएल और ट्रांसको के आउटसोर्स व ठेका कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर 25 जुलाई से शुरू हुआ धरना बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी तलवाड़ा स्थित पीएसपीसीएल सर्कल कार्यालय तथा हाजीपुर स्थित एसई सिविल डिजाइन एवं निर्माण मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार और बिजली विभाग के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
विजय दोसड़का और अक्षय रेडू पत्ती ने कहा कि सरकार ने पूर्व में हुए लिखित समझौते के आधार पर कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए अधिसूचना जारी की है।लेकिन संबंधित कर्मचारियों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं। वहीं, अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों के संबंध में न तो अधिसूचना जारी की गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे, ठेका और आउटसोर्स कर्मचारियों से नियमितीकरण तथा सेवा सुरक्षा को लेकर किए गए वादे भी अब तक पूरे नहीं हुए हैं।
धरने में मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट के पावर हाउस नंबर-1 तलवाड़ा, पावर हाउस नंबर-2 हाजीपुर, पावर हाउस नंबर-3 रैली और पावर हाउस नंबर-4 टेरकियाणा में कार्यरत कर्मचारियों जिनमें राजेश कुमार, सुमित राज, विजय दोसड़का, अक्षय रेडू पत्ती, पवन कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।