{"_id":"6a75a08e80e157987909ca10","slug":"sukhbir-badal-meets-pm-modi-will-bjp-akali-dal-come-together-again-before-2027-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात, क्या 2027 से पहले फिर साथ आएंगे BJP-अकाली दल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात, क्या 2027 से पहले फिर साथ आएंगे BJP-अकाली दल?
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 07 Aug 2026 02:38 PM IST
Link Copied
पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद पंजाब की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या कभी पुराने सहयोगी रहे भाजपा और अकाली दल एक बार फिर चुनावी गठबंधन कर सकते हैं। दोनों दल लंबे समय तक पंजाब में गठबंधन सहयोगी रहे हैं, लेकिन कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन के दौरान उनके रिश्तों में दरार आ गई थी। इसके बाद 2022 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियों ने अलग-अलग लड़े।2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के बीच बहुकोणीय मुकाबले का रूप ले सकता है। ऐसे में भाजपा और अकाली दल के बीच संभावित तालमेल चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।हालांकि, मोदी और सुखबीर बादल की मुलाकात के बाद गठबंधन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि बैठक में 2027 चुनाव को लेकर कोई ठोस चर्चा हुई या नहीं।वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुलाकात पर तंज कसा। उन्होंने X पर लिखा, “ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे।” इसके साथ ही उन्होंने संभावित गठबंधन को लेकर भी सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।