फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Memorandum to Education Secretary demanding appointment of Hindi teachers at government school in Hallomajra

Chandigarh: हल्लोमाजरा के सरकारी स्कूल में हो हिंदी शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षा सचिव को भेजा ज्ञापन

Fri, 07 Aug 2026 03:15 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 07 Aug 2026 03:15 PM IST
सार

राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय की 9वीं और 10वीं कक्षाओं का संचालन इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित स्कूल भवन में किया जाता है। हिंदी विषय के दोनों शिक्षकों का स्थानांतरण हुए करीब आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी जगह नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है।

विज्ञापन
Memorandum to Education Secretary demanding appointment of Hindi teachers at government school in Hallomajra
हल्लोमाजरा का स्कूल - फोटो : संवाद

विस्तार

हल्लोमाजरा वार्ड नंबर 20 स्थित राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय की 9वीं और 10वीं कक्षाओं के लिए हिंदी विषय के शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग को लेकर सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने चंडीगढ़ प्रशासन की शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपा है। 

विज्ञापन


ज्ञापन की प्रतिलिपि निदेशक स्कूल शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारी, यूटी चंडीगढ़ को भी भेजी गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि विद्यालय की 9वीं और 10वीं कक्षाओं का संचालन इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित स्कूल भवन में किया जाता है। हिंदी विषय के दोनों शिक्षकों का स्थानांतरण हुए करीब आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी जगह नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन


अरविंद सिंह ने कहा कि हिंदी एक मुख्य और अनिवार्य विषय है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी परीक्षा की तैयारी और शैक्षणिक भविष्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने इसे सरकारी विद्यालयों में लंबे समय तक शिक्षकों के पद रिक्त रहने का गंभीर मामला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई है कि विद्यार्थियों के हित को देखते हुए राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय, हैलो माजरा की 9वीं और 10वीं कक्षाओं के लिए हिंदी विषय के शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएं, ताकि पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके और विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed