{"_id":"6a7599a047fa7e6d5801bb0e","slug":"video-fake-female-police-officer-caught-in-moga-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पकड़ी गई फर्जी महिला पुलिसकर्मी, नकली वर्दी और आईडी कार्ड हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पकड़ी गई फर्जी महिला पुलिसकर्मी, नकली वर्दी और आईडी कार्ड हुआ बरामद
मोगा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो खुद को फर्जी एएसआई बता रही थी। पुलिस ने आरोपी के महिला से पुलिस वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और एक फर्जी आई-कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान कोमलप्रीत कौर निवासी चंदेवाला मोड़, मल्लेवाला (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बीते करीब दो महीनों से फिरोजपुर से मोगा आकर नकली वर्दी पहनकर घूमती थी। अपने गांव से वर्दी पहनकर आते थे ताकि लोगों को पता लगे कि वह पंजाब पुलिस की नौकरी करते है और उसे देखकर अच्छे घर में शादी हो जाए।
करीब 1 माह पहले महिला की शादी भी हो गई थी। महिला थाने के साथ बने सांझ केंद्र में अपना टिफिन रखकर चली जाती थी और कहती थी कि उसकी ड्यूटी मोगा के मेन चौक पर लगी है। करीब एक घंटे बाद वह वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी। यह भी सामने आया है कि आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अच्छे परिवार में शादी भी कर ली थी। पुलिस को जब उस पर शक हुआ तो पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।