फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rahul Gandhi named Captain Amarinder as a BJP favourite leader

'हैलो अमरिंदर अंकल:' राहुल बोले- कूल हैं मेरे पसंदीदा भाजपा नेता, बड़ा सवाल क्या कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन?

Fri, 07 Aug 2026 01:54 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला न्यूज डेस्क चंडीगढ़
अमर उजाला न्यूज डेस्क चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

राहुल गांधी ने एक वीडियो में अपने पसंदीदा भाजपा नेता का नाम बताया है। उन्होंने वीडियो में उनकी तारीफ की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi named Captain Amarinder as a BJP favourite leader
राहुल गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने वीडियो में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर गिल की तारीफ की। राहुल गांधी ने कहा कैप्टन अमरिंदर बीजेपी में मेरे पसंदीदा नेता हैं। वे कूल हैं। वह मिलिट्री हिस्ट्री के एक्सपर्ट हैं। मेरी उनसे अच्छी बनती है और मैं उन्हें पसंद करता हूं।
विज्ञापन

 
 
कांग्रेस ने एक्स हैंडल से शेयर किया वीडियो 
कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया है। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे लंबे समय तक कांग्रेस में रहे, लेकिन 2021 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी छोड़ दी। बाद में उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस बनाई और 2022 में बीजेपी में शामिल हो गए। राहुल गांधी और कैप्टन के बीच लंबे समय से पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्ते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव गांधी और कैप्टन थे स्कूल के साथी 
राजीव गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह दून स्कूल के साथी थे। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद राहुल गांधी ने उन्हें ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है। यह बयान पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आया है, जहां कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच मुकाबला होने वाला है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 
कई पर्यवेक्षक इसे व्यक्तिगत संबंधों का परिचय मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सियासी संदेश के रूप में भी देख रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह सैन्य इतिहास के जानकार माने जाते हैं और उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed