{"_id":"69f6d4e3cf4c778fc809ea52","slug":"video-mandi-unseasonal-rains-wreak-havoc-in-ladbharol-tehsil-wheat-crops-destroyed-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल तहसील में बेमौसमी बारिश बनी आफत, गंदम की फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल तहसील में बेमौसमी बारिश बनी आफत, गंदम की फसलें बर्बाद
Ankesh Dogra
Updated Sun, 03 May 2026 10:23 AM IST
Link Copied
तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। ठंडी हवाओं और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इस बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खेतों में लगातार पानी जमा होने और नमी बढ़ने से गंदम की फसलें खराब होने लगी हैं। जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र में बेमौसमी बारिश से गंदम की आधा दर्जन फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। क्षेत्र के किसान विजय,रवि चौहान राजेश ठाकुर आदि ने बताया कि बारिश से अब उनकी फसलों को भारी नुकसान होने लगा है। उन्होंने कहा कि गंदम की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। अब किसान बस बारिश रुकने का ही इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में बची हुई शेष फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता देख स्थानीय किसानों ने कृषि विभाग और प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है। किसानों ने मांग की है कि बारिश के कारण उनकी गंदम की खराब हुई फसलों का उचित आकलन करवाया जाए और प्रभावित किसानों के लिए जल्द से जल्द मुआवजे का प्रावधान किया जाए। इस विषय में कृषि विभाग चौंतड़ा की विषयवाद विशेषज्ञ सोनम कुमारी ने बताया कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अपनी फसलों का बीमा करवाया हुआ है, उन किसानों के लिए मुआवजे का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि विभाग को फिलहाल नुकसान की कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।