{"_id":"69f6c9e94bb4af140704c11d","slug":"video-una-tarpaulins-blown-away-by-strong-winds-fodder-soaked-in-fields-standing-wheat-crop-also-at-risk-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: तेज हवाओं से उड़ी तिरपाल, खेतों में भीगी तूड़ी; गेहूं की खड़ी फसल पर भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: तेज हवाओं से उड़ी तिरपाल, खेतों में भीगी तूड़ी; गेहूं की खड़ी फसल पर भी खतरा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 03 May 2026 10:22 AM IST
Link Copied
उपतहसील जोल व आसपास के इलाकों में रविवार सुबह करीब 6:15 बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली। आसमान घनघोर काले बादलों से घिर गया और तेज अंधड़ चलने लगा। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी शुरू हो गई, जिससे एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चली और पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिरीं। सुबह के समय आए इस बदलाव ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित किया, हालांकि तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन किसानों के लिए यह बारिश राहत से ज्यादा परेशानी लेकर आई। क्षेत्र में कुछ किसानों की गेहूं की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, जबकि बड़ी मात्रा में तूड़ी (पराली) के ढेर भी खुले खेतों में पड़े हुए हैं। किसानों ने तूड़ी को बचाने के लिए उसे तिरपाल से ढक रखा था, लेकिन तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर तिरपाल उड़ गई, जिससे तूड़ी भीगने से खराब होने की संभावना बढ़ गई। किसानों का कहना है कि अचानक आए इस अंधड़ और बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। भीगी हुई तूड़ी का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में भी कम हो जाता है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं, जिन किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी है, उन्हें भी गिरने और खराब होने का डर सता रहा है। किसानों ने प्रशासन से मौसम की सटीक जानकारी समय रहते उपलब्ध कराने और नुकसान की स्थिति में उचित मुआवजा देने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में अभी कुछ समय तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।