Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Accidents caused by water on the road in Fatehabad; motorcyclist injured; CCTV footage goes viral
{"_id":"6a6f17000212ee5d0b0c9330","slug":"video-accidents-caused-by-water-on-the-road-in-fatehabad-motorcyclist-injured-cctv-footage-goes-viral-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सड़क पर पानी से हादसे, मोटरसाइकिल सवार चोटिल, सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में सड़क पर पानी से हादसे, मोटरसाइकिल सवार चोटिल, सीसीटीवी फुटेज वायरल
गांव जांडवाला सोत्तर से तामसपुरा रोड पर पानी जमा होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। सड़क पर पानी के कारण मोटरसाइकिल फिसल रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं। हाल ही में दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनमें लोग फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर लगातार पानी छोड़ा जा रहा है लेकिन इसकी निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है। बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है। वायरल फुटेज में एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला सहित तीन लोग फिसलकर गिरते हुए दिख रहे हैं।
एक अन्य घटना में, उसी स्थान पर एक मोटरसाइकिल चालक फिसलने से चोटिल हो गया। सरपंच का कहना है कि कुछ लोग पानी निकासी के लिए नालियां बनने नहीं दे रहे हैं। बारिश के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। ग्रामीण लगातार सड़क की निशानदेही करवाने की मांग कर रहे हैं।
वह चाहते हैं कि पानी निकासी के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। सरपंच रामकुमार का कहना है कि प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। सरपंच ने निशानदेही करवाकर पानी निकासी के लिए नालियां बनवाने का काम पूरा करवाने मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।