फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MRI and CT scan facilities will now be available at the Civil Hospital itself

Fatehabad News: अब नागरिक अस्पताल में ही मिलेगी एमआरआई व सीटी स्कैन की सुविधा

Sat, 01 Aug 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
MRI and CT scan facilities will now be available at the Civil Hospital itself
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय का नागरिक अस्पताल। संवाद
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को जल्द ही एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। ये सुविधा प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जयपुर की एक कंपनी के साथ 10 साल का अनुबंध किया गया है। लेकिन नए और पुराने भवन के बीच स्थान को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
विज्ञापन




सेक्टर 10 में बन रहे नए अस्पताल के निर्माण में अगर समय लगेगा तो कंपनी पुराने अस्पताल में इसी साल सुविधा शुरू कर सकती है। अगर नया भवन डेडलाइन के मुताबिक 31 अक्टूबर तक बनकर तैयार होता है तो इसकी शुरूआत नए से ही होगी। इसके पीछे वजह ये है कि मशीनों के इंस्टालेशन के लिए कंपनी को स्थाई जगह चाहिए। मौजूदा अस्पताल में इन मशीनों के लिए फिलहाल जगह नहीं है।
विज्ञापन


----

अग्रोहा मेडिकल जा रहे हैं मरीज
नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीज फिलहाल इन टेस्टों के लिए अग्रोहा मेडिकल जा रहे है। नागरिक अस्पताल में सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को निजी अस्पतालों की तुलना में कम दरों पर एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में, नागरिक अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा नहीं है। इस कारण गंभीर मरीजों को अक्सर बड़े शहरों के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। नई सुविधा शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
पीपीपी के तहत संचालित अल्ट्रासाउंड और डायलिसिस सेंटर

नागरिक अस्पताल में गर्भवती की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्र भी प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत चल रहा है। यहां पर सिर्फ गर्भवती की ही जांच होती है। अस्पताल में अन्य मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। इसके अलावा अस्पताल में डायलिसिस केंद्र भी पीपीपी के तहत चल रहा है। यहां रजिस्टर्ड मरीजों का निशुल्क उपचार हो रहा है और भुगतान स्वास्थ्य विभाग कंपनी को कर रहा है।

----

नागरिक अस्पताल में पीपीपी के तहत एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा शुरू होनी है। जयपुर की कंपनी को ये जिम्मा दिया गया है। नए भवन में इसके शुरूआत पर विचार किया जा रहा है ताकि स्थाई रूप से मशीनें लग सकें।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed