फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Model Town residents grapple with dilapidated parks, a failing sewer system, and a drinking water crisis

Fatehabad News: पार्क बदहाल, सीवर बेहाल, पेयजल संकट से जूझ रहे मॉडल टाउनवासी

Sat, 01 Aug 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Model Town residents grapple with dilapidated parks, a failing sewer system, and a drinking water crisis
मॉडल टाउन पार्कों के टूटे हुए गेट,स्त्रोत जागरूक नागरिक
रतिया। मॉडल टाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सतपाल मंगला के नेतृत्व में विधायक जरनैल सिंह से उनके निवास पर मिला और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर दो मांग पत्र सौंपे। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में मॉडल टाउन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए विधायक का आभार भी जताया।
विज्ञापन

मांगपत्र में मॉडल टाउन के पांचों पार्कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि पार्कों के मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हैं, झूले और बेंच जर्जर हो चुके हैं, सिंचाई व्यवस्था के अभाव में हरियाली प्रभावित हो रही है तथा फुटपाथ, चहारदीवारी और स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति के कारण लोगों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने पार्कों में सफाई, डस्टबिन, रंग-रोगन और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। मांगपत्र में मॉडल टाउन की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग रखी गई। एसोसिएशन ने कहा कि पूर्व में प्रशासन द्वारा समाधान का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोष जताते हुए सदस्यों ने कहा कि इससे क्षेत्रवासी सीवरेज जाम, गंदे पानी की निकासी और पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। विधायक जरनैल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संजय मोदी, विनोद जैन, अशोक गर्ग, रामकुमार मेहता, सुरेश मंगला, प्रेम बंसल, अमित गोयल, विक्की सिंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed